ऑटोरिक्शा के ₹30 किराए को लेकर हुए विवाद में यूपी के शख्स ने मुंबई में की दोस्त की हत्या
मुंबई में ऑटोरिक्शा के ₹30 किराए के विवाद को लेकर गोंडा (यूपी) के एक शख्स ने अपने दोस्त की हत्या कर दी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने बार जाने के लिए ऑटोरिक्शा लिया था और किराए को लेकर विवाद होने पर उसने पीड़ित को धक्का दे दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।