ऑटोवाले के प्यार में पत्नी ने पति के किए 3 टुकड़े, एक गलती से खुल गया 11 महीने का दफन राज़
नवी मुंबई में सुनीता नामक महिला पर प्रेमी ऑटो चालक संग मिलकर पति की हत्या कर शव के 3-टुकड़े कर खेत में दफनाने का आरोप है। सुनीता ने देवर को बताया कि पति उसे छोड़कर चला गया। संदेह पर देवर ने एफआईआर करवाई और सुनीता की कॉल-रिकॉर्ड में प्रेमी का एंगल सामने आने पर मामले का 11-महीने बाद खुलासा हुआ।