ऑटो चालक ने महाराष्ट्र में स्कूली छात्रा का किया यौन शोषण, वीडियो सामने आने पर हुआ अरेस्ट
नागपुर (महाराष्ट्र) में 25-वर्षीय एक ऑटो चालक ने बुधवार को 10वीं कक्षा की एक छात्रा को घर छोड़ने से पहले ऑटो में उसका यौन शोषण किया। आरोपी रास्ता बदलकर छात्रा को सुनसान जगह पर ले गया था। एक कपल ने छात्रा के साथ हुई इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया जिसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ लिया है।