ऑटो पर डंपर पलटने से महाराष्ट्र में परीक्षा देकर लौट रहे 3 छात्रों समेत 4 लोगों की हुई मौत
रायगढ़ (महाराष्ट्र) में सोमवार रात एक ऑटोरिक्शा पर रेत से भरा डंपर पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, मृतकों में परीक्षा देकर लौट रहे 3 छात्र व ऑटोरिक्शा चालक शामिल हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को ₹5-₹5 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की है।