ऑडी कार ने बाइक सवार फूड डिलीवरी बॉय को पुणे में देर रात मारी टक्कर, हुई मौत
महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे एक ऑडी कार ने बाइक से जा रहे एक फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल से भागे कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।