ऑडियो क्लिप में आवाज़ सुप्रिया की है: बिटकॉइन घोटाले पर अजित; सुले ने कहा- झूठ है
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि ऑडियो क्लिप में सुप्रिया सुले की आवाज़ है। उन्होंने कहा, "आवाज़ की टोन से मैं पहचान सकता हूं। एक आवाज़ मेरी बहन (सुप्रिया) की है और दूसरी किसी ऐसे शख्स की है जिसके साथ मैंने काफी काम किया है।" वहीं, इस पर जवाब देते हुए सुप्रिया ने कहा, "यह झूठ है।"