ऑडिटर पद से डेलॉइट के इस्तीफे के बाद अदाणी ग्रुप के सभी शेयर में दर्ज हुई गिरावट
अदाणी पोर्ट्स और एसईज़ेड के ऑडिटर पद से डेलॉइट के इस्तीफे के बाद सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान अदाणी ग्रुप के सभी स्टॉक्स में 2-4% की गिरावट देखी गई। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ के शेयर इंट्रा-डे में 4% से अधिक टूट गए। वहीं, सेबी जल्द ही अदाणी ग्रुप की जांच से जुड़ी अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने वाली है।