ऑडिशन के लिए करण जौहर की कार के पीछे भागा था, उन्होंने पानी के लिए पूछा: ताहा शाह
'हीरामंडी' फेम ताहा शाह ने बताया है कि एक ऑडिशन के लिए वह फिल्ममेकर करण जौहर की कार के पीछे भागे थे। उन्होंने कहा, "करण ने मुझे देखकर कार रोकी और पानी के लिए पूछा था।" उन्होंने आगे कहा, "करण ने मुझे अगले दिन फिल्म 'गिप्पी' के लिए ऑडिशन देने के लिए बुलाया था और इस तरह मुझे रोल मिला।"