ऑडिशन दिया था लेकिन लगता नहीं कि इसे करूंगी: दया बेन की भूमिका निभाने पर ऐश्वर्या
टीवी ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा ने सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया बेन की भूमिका के लिए अभिनेत्री दिशा वकानी को रिप्लेस करने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैंने इस भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन...लगता नहीं मैं इसे कर पाऊंगी।" गौरतलब है, मेकर्स ने दया बेन के किरदार की वापसी की बात कही थी।