ऑडिशन नहीं दिया: हॉलीवुड में अपनी डेब्यू सीरीज़ 'एक्स्ट्रापोलेशंस' को लेकर आदर्श गौरव
ऐक्टर आदर्श गौरव ने बताया है कि उन्होंने हॉलीवुड में अपनी डेब्यू सीरीज़ 'एक्स्ट्रापोलेशंस' के लिए ऑडिशन नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि मेकर्स ने उनकी फिल्म 'द वाइट टाइगर' देखी थी और उसके बाद उन्हें इस सीरीज़ का ऑफर मिला। बकौल आदर्श, इस सीरीज़ की शूटिंग कोविड-19 महामारी के बीच हुई थी जिसके लिए उन्हें अमेरिका जाना पड़ा था।