ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी को बिहार में 'पैर छूने' के लिए किया गया मजबूर, सामने आया वीडियो
कटिहार (बिहार) में बीते दिनों ऑन ड्यूटी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बाइक सवार युवक द्वारा पैर छूने के लिए मजबूर किया गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, यातायात तोड़ने को लेकर रोके जाने पर बहस कर रहे युवक को पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद उसने हंगामा कर पुलिसकर्मी को पैर छूने के लिए मजबूर किया।