ऑनलाइन खरीदारी में देश के 90% लोग चुनते हैं डिजिटल पेमेंट, UPI है पहली पसंद: सर्वे
एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त देश के 90% लोग डिजिटल पेमेंट का विकल्प चुनते हैं। वहीं, सर्वे में शामिल 50% लोगों ने ऑफलाइन खरीदारी में भी डिजिटल पेमेंट को तरजीह देने की बात कही है। इस सर्वे में यूपीआई के ज़रिए डिजिटल पेमेंट को लोगों की पहली पसंद बताया गया है।