ऑनलाइन ठगी के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए मेटा से जुड़े आयुष्मान खुराना
मेटा ने अपना सुरक्षा अभियान 'स्कैम से बचो' लॉन्च किया है। ऑनलाइन ठगी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और लोगों को डिजिटली सुरक्षित रखने के लिए मेटा ने अभिनेता आयुष्मान खुराना को अभियान में शामिल किया है। इस अभियान को इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय, भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केंद्र, सूचना व प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से शुरू किया गया है।