ऑनलाइन ठगी पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
जीएसएमए की इंडिया कंज़्यूमर स्कैम रिपोर्ट 2026 के अनुसार, ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए जिन लोगों का पैसा डूबा उनमें से 67% पीड़ितों को एक भी रुपया वापस नहीं मिला। बकौल रिपोर्ट, ठगी के 86% पीड़ितों ने मदद के लिए कम-से-कम एक संगठन से संपर्क किया फिर भी 33% मामले अनसुलझे हैं। 42% मामलों में मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल हुआ।