ऑनलाइन डेटिंग के चलते अमेरिका में बढ़ रही है आय की असमानता: रिसर्च
एक रिसर्च के अनुसार, अमेरिका में बढ़ती घरेलू आय असमानता के लिए कुछ हद तक ऑनलाइन डेटिंग भी ज़िम्मेदार है। रिसर्च में पाया गया कि लोग समान आय, शिक्षा और स्किल्स वाले किसी शख्स से ही शादी कर रहे हैं। डेटिंग ऐप्स से पार्टनर खोजने के प्रचलन से गिनी सूचकांक (आय असमानता का सूचकांक) में 3% पॉइंट वृद्धि हुई है।