ऑनलाइन मंगाए अंडे में रेंगते मिले ज़िंदा कीड़े, सील हुआ क्विक कॉमर्स स्टोर का गोदाम
मंगलुरु (कर्नाटक) के एक उपभोक्ता को ऑनलाइन खरीदे गए अंडे में ज़िंदा कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता द्वारा स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर से शिकायत करने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने क्विक-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ब्लिंकिट के एक आउटलेट का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद स्टोरेज रूम को अस्थाई रूप से बंद कर सील किया गया है।