ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग के बैन होने के बाद MPL भारत में अपने 60% स्टाफ की करेगी छंटनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार द्वारा ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग बैन किए जाने के बाद गेमिंग ऐप मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) ने भारत में लगभग 60% कर्मचारियों की छंटनी का निर्णय लिया है। इससे 500 में से करीब 300 कर्मचारी प्रभावित होंगे। सीईओ साई श्रीनिवास ने इसे कठिन फैसला बताया है। हालांकि, उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी की सटीक संख्या नहीं बताई है।