ऑनलाइन शादियों से जब बच्चे भी ऑनलाइन पैदा होंगे तो वे स्टील के होंगे?: एमपी के BJP सांसद

रीवा (एमपी) में शनिवार को एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने ऑनलाइन शादियों पर बात की। उन्होंने कहा, "अब हम ऑनलाइन शादियां करने लगे हैं....50-60 साल बाद जब ये ऑनलाइन बच्चे पैदा होंगे तो...वह स्टील का बच्चा होगा या मांस-हड्डियों का।" सांसद के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Load More