ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में हो सकता है बड़ा नुकसान, फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर लूट रहे ठग
किसी वेबसाइट पर 80-90% तक का डिस्काउंट दिखने पर लोगों द्वारा बिना सोचे-समझे शॉपिंग करने पर ठग इसका फायदा उठाते हैं। ठग फर्ज़ी वेबसाइट्स बनाकर महंगे सामान सस्ते में बेचते हैं। इसका पता लगाने के लिए उसके वेब एड्रेस पर ध्यान दें, देखें कि वेबसाइट का URL 'https' से शुरू हो और ब्राउज़र में लॉक का निशान दिख रहा हो।