ऑनलाइन अपमानजनक पोस्ट करने पर कार्रवाई से बचने के लिए केवल माफी पर्याप्त नहीं है: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने महिला पत्रकारों के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट के लिए तमिलनाडु के पूर्व विधायक एस वे शेखर के खिलाफ मुकदमा रद्द करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अपमानजनक पोस्ट पर आपराधिक कार्रवाई से बचने के लिए केवल माफी पर्याप्त नहीं है। बकौल शेखर, उन्होंने पोस्ट हटा दिया था और बिना शर्त माफी मांगी थी।