ऑनलाइन आई बिरयानी खाने के बाद युवती की मौत; केरल की मंत्री ने दिए जांच के आदेश
कासरगोड (केरल) में एक 19-वर्षीय लड़की ने होटल से ऑनलाइन बिरयानी मंगवाकर खाई और कथित तौर पर फूड पॉइज़निंग से उसकी मौत हो गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इसी हफ्ते कोझिकोड के एक होटल का खाना खाने के बाद कोट्टयम मेडिकल कॉलेज की एक नर्स की मौत हुई थी।