'ऑनलाइन कॉल गर्ल ढूंढने वाले' डॉक्टर से गुरुग्राम में की गई ₹25,000 की उगाही

गुरुग्राम (हरियाणा) में एक डॉक्टर से ₹25,000 की उगाही करने को लेकर एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर को ऑनलाइन कॉल गर्ल ढूंढने के दौरान उनका नंबर मिला था जिसके बाद उसने उन्हें फोन किया था। आरोपियों ने डॉक्टर को अपनी कार में बिठाकर उसके ई-वॉलेट से ₹25,000 ट्रांसफर करवाए थे।

Load More