ऑनलाइन गेम में गंवाए उधार के पैसे चुकाने के लिए एमपी के शख्स ने रची अपने अपहरण की साज़िश
उज्जैन (एमपी) में एक शख्स ने ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए उधार के पैसों को चुकाने के लिए अपने ही अपहरण की साज़िश रची और परिवार से ₹50,000 की फिरौती मांगी। फर्ज़ी अपहरण के बाद परिवार ने बताए गए अकाउंट में पैसे जमा कर दिए थे लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि अकाउंट उस शख्स का ही था।