ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को खत्म करने का इरादा नहीं: 28% जीएसटी लगाने के फैसले पर सीतारमण
जीएसटी परिषद के ऑनलाइन गेमिंग के लेनदेनों, कसीनो और हॉर्स रेसिंग से आय पर 28% जीएसटी लगाने के फैसले के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमारा ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और हॉर्स रेसिंग इंडस्ट्री को खत्म करने का कोई इरादा नहीं है।" बकौल सीतारमण, यह फैसला विभिन्न राज्यों से परामर्श के बाद लिया गया।