ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को कर चोरी को लेकर अब तक भेजे गए ₹1 लाख करोड़ के नोटिस: रिपोर्ट
पीटीआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया है कि जीएसटी अधिकारियों ने कर चोरी को लेकर ड्रीम11 समेत कई ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को अब तक ₹1 लाख करोड़ के कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। वहीं, अधिकारी ने कहा कि 1 अक्टूबर से भारत में पंजीकृत हुई विदेशी गेमिंग कंपनियों का कोई डेटा अब तक उपलब्ध नहीं है।