ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो पर 28% जीएसटी लगाने वाला विधेयक लोकसभा से हुआ पारित

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में ‘केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023’ और ‘एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023’ पेश किया जिसे बिना चर्चा के पारित कर दिया गया। इसके तहत अब ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ क्लबों में दांव पर लगाई जाने वाली पूरी राशि पर 28% जीएसटी लागू किया जाएगा।

Load More