ऑनलाइन गेमिंग प्लैटफॉर्म पर ₹1.5 करोड़ जीतने वाले पुलिसकर्मी को पुणे में किया गया सस्पेंड
हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग प्लैटफॉर्म ड्रीम11 पर ₹1.5 करोड़ जीतने वाले पुणे के पुलिस सब-इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे को बुधवार को प्रारंभिक जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया। वह पुणे पुलिस की दंगा निरोधक टीम में तैनात थे। दरअसल, पुलिस विभाग झेंडे की सट्टेबाज़ी की प्रशासनिक वैधता और कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन को लेकर जांच कर रहा है।