ऑनलाइन लीक हुआ यूके के पीएम ऋषि सुनक का पर्सनल फोन नंबर
ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का पर्सनल फोन नंबर ऑनलाइन लीक हुआ है। प्रैंक करने वालों ने बजते हुए फोन का वीडियो शेयर किया जिसमें सुनक का वॉइसमेल सुनाई दे रहा है। सुनक के पीएम बनने के बाद उन्हें नया नंबर मिला था लेकिन दावा किया जा रहा है कि उनका पर्सनल नंबर अब भी चालू है।