ऑनलाइन सट्टेबाज़ी साइट्स के ऐड न दिखाएं: टीवी चैनल व ओटीटी प्लैटफॉर्म्स से केंद्र सरकार
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइज़री जारी कर ओटीटी प्लैटफॉर्म्स और निजी सैटेलाइट चैनलों को ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के विज्ञापन नहीं दिखाने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा, "भारत...के अधिकांश हिस्सों में सट्टेबाज़ी...और जुआ अवैध...है।" बकौल मंत्रालय, विदेश से संचालित सट्टेबाज़ी प्लैटफॉर्म्स विज्ञापन को खबर के तौर पर दिखाकर सट्टेबाज़ी और जुए को बढ़ावा देते नज़र आ रहे हैं।