केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है इसलिए सभी टेक्निकल जानकारी नहीं दी जा सकतीं। रक्षा मंत्री ने बैठक में कहा कि अगर पाकिस्तान हमला करता है तो भारत पीछे नहीं हटेगा। रिजिजू ने कहा, "एक-एक घटना को अलग से ब्रीफिंग करना सही नहीं है।"