ऑपरेशन सिंदूर को 'कायरतापूर्ण' कहने पर हानिया आमिर और माहिरा खान की हुई आलोचना
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और हानिया आमिर के भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को 'कायरतापूर्ण' बताने पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। एक यूज़र ने लिखा, "आप तब कहां थीं जब पहलगाम में आतंकवादियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें मार दिया?" दूसरे यूज़र ने लिखा, "अच्छा हुआ कि भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया।"