ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर हमलों के दौरान हमें कोई नुकसान नहीं हुआ: भारत
भारत ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई आतंकी और सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमलों के दौरान उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। भारत ने कहा, "लंबी दूरी के ड्रोन से लेकर गाइडेड हथियारों तक, आधुनिक स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल ने इन हमलों को अत्यधिक प्रभावी बनाया।" भारत ने 23 मिनट में ऑपरेशन पूरा किया था।