ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने 150 पाक सैनिकों को किया था ढेर, पाकिस्तानी सूची से हुआ खुलासा
पाकिस्तानी मीडिया द्वारा जारी की गई एक सूची से पता चला है कि पहलगाम हमले के जवाब में इस साल मई में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लगभग 150 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। अब हटा लिए गए इस आर्टिकल का एक आर्काइव्ड लिंक OSINT अपडेट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।