ऑपरेशन सिंदूर के बाद आगरा में हाई अलर्ट, ताजमहल की बढ़ाई गई सुरक्षा
आगरा में ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सेना के अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। वहीं, ताजमहल को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और ताजमहल पर फिलहाल सुरक्षा के लिए पुलिस के अलावा सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं।