ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- सशस्त्र बलों के साथ मज़बूती से खड़े हैं

पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "यह समय एकता और एकजुटता का है।" पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा, "कांग्रेस सशस्त्र बलों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है। पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के सभी स्रोतों का पूरी तरह से सफाया होना चाहिए।"

Load More