ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ आतंकी अड्डा फिर हुआ तैयार, जैश के मरकज़ में लगा नया मार्बल
ऑपरेशन सिंदूर में क्षतिग्रस्त आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मरकज़ सुभानअल्लाह परिसर के दोबारा तैयार होने का दावा सामने आया है। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में क्षतिग्रस्त गुंबदों की मरम्मत, नए विदेशी मार्बल और प्लास्टर दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के सरकारी तंत्र से जैश-ए-मोहम्मद को करीब ₹25 करोड़ पाकिस्तानी रूपए मिले हैं।