ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकी मुदस्सर, खालिद और हसन की अपने संगठन में क्या भूमिका थी?
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों में मुदस्सर खादियान खास, खालिद और मोहम्मद हसन खान शामिल हैं। मुदस्सर, लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी कमांडर था जबकि लश्कर आतंकी खालिद जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में शामिल था और अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी का नेटवर्क चलाता था। जैश-ए-मोहम्मद का ऑपरेशनल कमांडर हसन जम्मू-कश्मीर में हमलों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।