ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे फौजी की होने वाली है शादी, चर्चा में है अनोखा वेडिंग कार्ड
ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे भारतीय सेना के जवान और सीकर (राजस्थान) निवासी अमित सिंह की 28 मई को शादी होने वाली है। जवान ने अपनी शादी के कार्ड पर 'ऑपरेशन सिंदूर’ और 'प्राउड ऑफ इंडियन आर्मी' छपवाया है जिसकी तस्वीर वायरल हुई है। अमित 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत-पाकिस्तान की सीमा पर अपने दो भाइयों के साथ तैनात थे।