'ऑपरेशन कावेरी' के तहत 9 दिनों में हिंसाग्रस्त सूडान से निकाले गए 3,584 भारतीय
सूडान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत 9 दिनों में हिंसाग्रस्त सूडान से कुल 3,584 भारतीयों को निकाला जा चुका है। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा 24 अप्रैल को 'ऑपरेशन कावेरी' की शुरुआत की गई थी। वहीं, 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत सूडान से निकाले गए भारतीयों के कई जत्थे भारत भी पहुंच चुके हैं।