ऑपरेशन गंगा एक बड़ा फोटो सेशन, खाड़ी युद्ध के दौरान बचाए गए थे लाखों लोग: येचुरी
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुरू हुए ऑपरेशन गंगा को सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने एक बड़ा फोटो सेशन कहा है। येचुरी ने कहा, "पिछले तीन दिनों से...एक बड़ा फोटो सेशन...चल रहा है।" बकौल येचुरी, भारत ने खाड़ी युद्ध व लीबिया संकट के दौरान 1-लाख से अधिक लोगों को बचाया लेकिन तस्वीर नहीं ली थी।