'ऑपरेशन दोस्त' के तहत 7वां भारतीय विमान 35 टन राहत सामग्री लेकर तुर्किये व सीरिया पहुंचा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है कि 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत 7वां भारतीय विमान राहत सामग्री लेकर भूकंप प्रभावित तुर्किये व सीरिया पहुंच गया है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बताया था कि विमान में 35 टन से अधिक राहत सामग्री है जिसमें 23 टन से अधिक सीरिया के लिए जबकि लगभग 12-टन तुर्किये के लिए है।