ऑफिशियल चैट में अश्लील मेसेज भेजने को लेकर अमेरिका में 100 खुफिया अधिकारी होंगे बर्खास्त

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड ने नैशनल सिक्योरिटी एजेंसी के ऑफिशियल चैट में अश्लील मेसेज भेजने के आरोप में 100 से अधिक अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की सिक्योरिटी क्लियरेंस भी रद्द कर दी जाएगी। गबार्ड ने इसे विश्वास का घोर उल्लंघन बताया है।

Load More