ऑफिस जाने वालों के लिए फायदेमंद है 150 सेकेंड 'वॉकिंग-वर्कआउट सेशन': योग ट्रेनर
योग ट्रेनर शशांक गुप्ता के मुताबिक, ऑफिस जाने वाले लोगों को रोज़ 150 सेकेंड का वॉकिंग-वर्कआउट सेशन करना चाहिए। उन्होंने कहा, "30-30 सेकेंड की अलग-अलग एक्सरसाइज़ हैं। सबसे पहले मार्च पास्ट, फिर जंपिंग जैक्स, हाई नी और बट किक्स करनी चाहिए।" बकौल ट्रेनर, यह कम टाइम में एक्सरसाइज़ करने का बेस्ट तरीका है और इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।