ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी के शेयर 14% प्रीमियम पर हुए लिस्ट
ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स ऐंड डिस्टिलर्स के शेयर मंगलवार को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 13.88% प्रीमियम पर ₹320/शेयर पर सूचीबद्ध हुए जबकि इसका इशू प्राइस ₹281/शेयर था। वहीं, बीएसई पर यह शेयर 13.20% प्रीमियम पर ₹318.10/शेयर पर सूचीबद्ध हुआ। गौरतलब है, ₹1,500 करोड़ के इस आईपीओ को 23.49 गुना बोली मिली थी।