ऑफर नहीं हुई लेकिन इसे करना चाहूंगी: कार्तिक के साथ 'आशिकी 3' करने को लेकर सारा

अभिनेत्री सारा अली खान ने 'कनेक्ट एफएम कनाडा' से कहा है कि उन्हें अभिनेता कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'आशिकी 3' का ऑफर नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "मैं इसे करना पसंद करूंगी। अगर यह फिल्म मुझे ऑफर होती है तो मैं इसे ज़रूर करना चाहूंगी।" इससे पहले दोनों ऐक्टर्स 'लव आज कल' (2020) में साथ काम कर चुके हैं।

Load More