ऑफिस नहीं आने वाले कर्मचारियों को कॉग्निज़ेंट ने दी नौकरी से निकालने की चेतावनी
'मिंट' के अनुसार, कॉग्निज़ेंट ने ऑफिस नहीं आने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की चेतावनी दी है। एक कर्मचारी को मिले पत्र के अनुसार, "कंपनी के निर्देशों का पालन नहीं करना कदाचार माना जाएगा...कर्मचारी बर्खास्त भी किए जा सकते हैं।" कंपनी ने फरवरी में भारत में कर्मचारियों से हफ्ते में 3 दिन ऑफिस से काम करने को कहा था।