ऑफिस लौटने के लिए कहे जाने पर वाइटहैट जूनियर के 800 कर्मियों ने दिया इस्तीफा: रिपोर्ट
इंक42 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑफिस लौटने के लिए कहे जाने के बाद बीते 60 दिनों में वाइटहैट जूनियर ऐप के 800 से अधिक कर्मचारी इस्तीफा दे चुके हैं। दरअसल, कर्मचारियों से 1 महीने में अपने-अपने ऑफिस में रिपोर्ट करने को कहा गया था। बकौल रिपोर्ट, इस्तीफा देने वालों में अलग-अलग टीमों के फुल-टाइम कर्मचारी भी शामिल हैं।