ऑमलेट की रील देखते हुए कैब चलाते चालक का वीडियो किया गया शेयर, मुंबई पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई में कैब चलाते समय ऑमलेट बनाने व अन्य चीज़ों की रील्स देखते कैब ड्राइवर का वीडियो एक शख्स ने X पर शेयर कर लिखा है, "ओला, आपका ड्राइवर...हमारी जान जोखिम में डालकर ऑमलेट बनाना सीख रहा है।" मुंबई पुलिस ने उससे घटना की लोकेशन मांगी है। ओला ने लिखा, "मामला बहुत चिंताजनक है...डीएम में अपना सीआरएन नंबर शेयर करें।"

Load More