ऑर्डर्स में बढ़ोतरी के कारण फ्रांस की कंपनी थेल्स करेगी 12,000 कर्मचारियों की भर्ती

फ्रांस की डिफेंस व टेक्नोलॉजी कंपनी थेल्स ने कहा है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अपने प्रोडक्ट्स की मज़बूत मांग के बीच इस साल 12,000 नए कर्मचारियों की भर्ती करेगी। थेल्स ने कहा कि इनमें से लगभग 40% कर्मचारियों की भर्ती एआई, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा और बायोमेट्रिक्स डिविज़न में होंगी। नई भर्तियों में से 5,500 फ्रांस में होंगी।

Load More