ऑर्थोपेडिक समस्या के कारण मनीष सिसोदिया को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया
दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व 'आप' नेता मनीष सिसोदिया को मंगलवार को सुबह 11:00 बजे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। बकौल रिपोर्ट, ऑर्थोपेडिक परेशानियों के कारण इलाज और परामर्श के लिए सिसोदिया को अस्पताल ले जाया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 20 जनवरी तक बढ़ा दी है।